Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा के दादर खुर्द में 16 जुलाई को जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक भव्य रथयात्रा, 125 सालों से अनवरत जारी है परंपरा*
आप सभी से निवेदन कार्यक्रम में अवश्य पधारे

कोरबा/दादर खुर्द।* जिला मुख्यालय से लगे ग्राम दादर खुर्द स्थित स्वामी जगन्नाथ मंदिर में आगामी 16 जुलाई 2026, गुरुवार को भगवान जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह रथयात्रा विगत 125 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे पूजन-अर्चन से होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मुख्य रथयात्रा भ्रमण का प्रारंभ शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से होगा। रथयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम वापस मंदिर पहुंचेगी। 

 

*24 जुलाई को होगी रथ की वापसी*  

आयोजन समिति के अनुसार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की यह यात्रा 24 जुलाई 2026, शुक्रवार दशमी तिथि को वापसी करेगी। 9 दिनों तक भगवान अपने भक्तों के बीच रहकर दर्शन देंगे। 

 

*125 साल पुरानी है परंपरा*  

ग्रामवासियों के अनुसार दादर खुर्द की यह रथयात्रा 125 वर्षों से अनवरत चली आ रही है। पुरी की तर्ज पर यहां भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि रथ खींचने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और 100 यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

 

समस्त ग्रामवासी दादर खुर्द की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व पर सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

 

*तिथि*: 16 जुलाई 2026, गुरुवार  

*स्थान*: स्वामी जगन्नाथ मंदिर, दादर खुर्द, जिला-कोरबा  

*पूजन प्रारंभ*: प्रातः 8 बजे से  

*भंडारा*: दोपहर 1 बजे से  

*रथयात्रा भ्रमण*: शाम 4 बजे से  

*रथ वापसी*: 24 जुलाई 2026, शुक्रवार  

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here