37
views
views
Cyclone Akvan Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 19 नवंबर तक बेहद खतरनाक होने की आशंका; ओडिशा के 16 जिलों में अलर्ट
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह सिस्टम सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसे संभावित रूप से 'अकवान' (Akvan) नाम दिया गया है। इसके 17 नवंबर तक भीषण और 19 नवंबर तक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सहित पूर्वी तट के राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
