Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
माइंस रेस्क्यू डे केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि खदानों में कार्यरत श्रमिकों के अमूल्य जीवन की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, रेस्क्यू कर्मियों के अदम्य साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा भावना का प्रतीक है।*
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित..

कोल इंडिया लिमिटेड के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को माइंस रेस्क्यू डे (Mines Rescue Day) मनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के रजगामार रेस्क्यू रूम में Mines Rescue Day समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिजीत भट्टाचार्य ने रेस्क्यू ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रजगामार उपक्षेत्रीय प्रबंधक जी.एस. ठाकुर, एरिया सेफ्टी ऑफिसर (Area Safety Officer) रंजीत रंजन सिन्हा, रजगामार 4/5 इंक्लाइन के खान प्रबंधक जगेश्वर मलांग, रेस्क्यू रूम इंचार्ज अरविंद कुमार, रजगामार 6/7 इंक्लाइन के सुरक्षा अधिकारी स्वपनिल थवाईत एवं राजीव कुमार यादव, GAINWELL के प्रोजेक्ट इंचार्ज रमेश बाबू एवं प्रोजेक्ट मैनेजर संजू कश्यप तथा रेस्क्यू रूम के RBM श्री दिलेश कुमार, सुनील धीवर, सुरेंद्र कुमार सहित रेस्क्यू सदस्य , ऋषभ सिंह, हेमलाल, कुणाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार यादव, ऋतिक कुर्रे, जॉय मुखर्जी एवं जी. राजेश सहित कोरबा क्षेत्र के सभी रेस्क्यू प्रशिक्षित कर्मी (Rescue Trained Persons) उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिजीत भट्टाचार्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने रेस्क्यू कर्मियों के साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि खदानों में किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति के दौरान रेस्क्यू टीम की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं आपसी समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी रेस्क्यू कर्मियों को श्रमिकों के अमूल्य जीवन की रक्षा के लिए सदैव तैयार एवं सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान 55th Inter Area Mines Rescue Competition 2026 में कोरबा क्षेत्र द्वारा उत्कृष्ट करते हुए ओवरम 2nd prize (ओवरऑल द्वितीय स्थान) प्राप्त करने की उपलब्धि पर विशेष हर्ष व्यक्त किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिजीत भट्टाचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी रेस्क्यू सदस्यों को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में रेस्क्यू टीम की कार्यकुशलता, आपसी समन्वय, तकनीकी दक्षता, आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की उपयोगिता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रजगामार उपक्षेत्र के सभी अधिकारियों, समस्त रेस्क्यू प्रशिक्षित कर्मियों एवं कर्मियों, GAINWELL के प्रतिनिधियों तथा कोरबा क्षेत्र के समस्त रेस्क्यू प्रशिक्षित कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here