Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
जिला जेल से चार कैदी फरार, कंबल के सहारे फांदी ऊंची दीवार
जिला जेल से चार कैदी फरार, कंबल के सहारे फांदी ऊंची दीवार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार सुबह करीब 4 बजे चार कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार कैदियों में तीन NDPS एक्ट के आरोपी और एक चोरी का आरोपी शामिल है। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है। कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कंबल के सहारे दीवार फांदकर हुए फरार

जानकारी के मुताबिक, पांच कैदियों ने जेल से भागने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने जेल में मिलने वाले कंबलों का इस्तेमाल किया और दीवार फांदने की कोशिश की। इस दौरान चार कैदी दीवार पार कर भागने में सफल रहे, जबकि पांचवां कैदी दीवार फांदते समय गिर गया और पकड़ लिया गया।

तीन NDPS और एक चोरी का आरोपी शामिल

फरार कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर और राजेन्द्र के रूप में हुई है। ये तीनों NDPS एक्ट के तहत आरोपी हैं। वहीं, चौथा फरार कैदी पंचराम चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी जेल की दीवार फांदकर फरार हुए थे पांच कैदी

महासमुंद जिला जेल से कैदियों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई 2021 में भी पांच कैदी दिनदहाड़े जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। उस घटना के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार प्रहरियों को निलंबित किया था।

ताजा घटना ने एक बार फिर जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार चारों कैदियों की तलाश में जुटी है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here