views
कोरबा।* सूर्य उपासना का महापर्व छठ कोरबा में भी बड़ी आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में शहर के सुभाष चौक पर पूर्वांचल विकास समिति की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया।
महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर महापौर संजू देवी राजपूत, कुसमुंडा इकाई के अध्यक्ष संजय पांडेय, बालको इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पार्षद सतेंद्र दुबे, कोसाध्यक्ष नवीन शर्मा, वेद प्रकाश यादव, कोसाबाड़ी इकाई के अध्यक्ष मनोज सिंह, नीलेश राय,केंद्रीय समिति के महामंत्री विनय राय,वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, संरक्षक कमलेश यादव, चन्द्रमा सिंह राजपूत, बी एन सिंह, सुमन कुमार, विवेक सिंह, गोपाल नारायण सिंह और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी पहुंचकर महाप्रसाद को बड़ी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। पूरा सुभाष चौक क्षेत्र छठी मैया के जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और एकता का प्रतीक है। पूर्वांचल विकास समिति हर साल इसी भावना के साथ महाप्रसाद वितरण और सामाजिक सेवा के कार्य करती रहेगी।
16 November 2026
16 November 2026
16 November 2026
