Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
CG Crime: कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 4.55 करोड़ की ठगी, KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर पर FIR
CG Crime: कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 4.55 करोड़ की ठगी, KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर पर FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला खनन कारोबार में साझेदारी और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 4 करोड़ 55 लाख 25 हजार 296 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह पर लगा है। आरोपी ने कोरबा जिले की सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में पार्टनर बनाने का प्रस्ताव देकर कारोबारी से करोड़ों रुपये निवेश कराए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोरबा की खदान में पार्टनर बनाने का दिया था प्रस्ताव

पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्या रेसिडेंसी निवासी अक्षत राजन थ्री डायमंड इंडस्ट्रीज के संचालक हैं। कुछ समय पहले उनकी पहचान KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह से हुई थी। आरोप है कि अमन ने उन्हें कोरबा जिले के पाली स्थित सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में बिजनेस पार्टनर बनाने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया था।

अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए 4.55 करोड़ रुपये

प्रस्ताव पर भरोसा करके अक्षत ने RTGS और NEFT के माध्यम से आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4,55,25,296 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद वे खदान के कामकाज में भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023-24 में खनन कार्यों के लिए ईंधन, मशीनों के रखरखाव और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने अतिरिक्त रकम खर्च की।

निवेश की रकम और मुनाफे का हिसाब मांगने पर टालमटोल

आरोप है कि जब कारोबारी ने अपनी मूल निवेश राशि और मुनाफे का हिसाब मांगा तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। पिछले एक-दो वर्षों से रकम वापस मांगने के बावजूद न तो पैसा लौटाया गया और न ही खदान के कामकाज एवं खर्चों का पूरा हिसाब दिया गया। अंततः कारोबारी ने पुलिस की शरण ली।

तेलीबांधा थाने में FIR, पुलिस कर रही जांच

14 नवंबर को अक्षत राजन ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अमन नारायण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316 और 61 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों में हुए लेन-देन, निवेश से जुड़े दस्तावेजों और खदान के कारोबार की जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here