views
अंकित वर्मा ने आज प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि कोरबा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुमोदन से किया गया है।
महामंत्री नियुक्त होने पर अंकित वर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।
