Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा में फिर हुआ सड़क हादसा,, CSEB चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार क़ो लिया अपनी चपेट में,,, स्कूटी चालक ने मौके पर दम तोड़ा....ध्यान नहीं दिया तो टीपी नगर चौक पर भी हो सकता है....
नो एंट्री व्यवस्था... सिर्फ नाम भर की...

शहर के सबसे व्यस्त सीएसईबी चौक में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नो एंट्री के दौरान शहर में घुसे एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नो एंट्री में ट्रक घुसा कैसे?

 

 

नो एंट्री में ट्रक घुसा कैसे? स्कूटी सवार की मौत का जिम्मेदार कौन… पुलिस, चालक या सिस्टम?

 शहर के सबसे व्यस्त सीएसईबी चौक में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नो एंट्री के दौरान शहर में घुसे एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नो एंट्री में ट्रक घुसा कैसे?

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक CG 04 MS 2996 प्रतिबंधित समय में शहर के भीतर प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 12 AX 0386 ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का पैर बुरी तरह कुचल गया।

 

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर सीधे सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंच गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतक की शिनाख्त व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

सबसे बड़ा सवाल…

शहर में नो एंट्री व्यवस्था लागू होने के बावजूद भारी वाहन आखिर किसकी अनुमति से भीतर पहुंचे? यदि नो एंट्री प्रभावी है तो ट्रक को किसने रोका नहीं? क्या यह केवल चालक की लापरवाही है या फिर यातायात व्यवस्था और निगरानी में भी बड़ी चूक हुई है?

 

इस हादसे ने एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और नो एंट्री के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच केवल ट्रक चालक तक सीमित रहती है या फिर नो एंट्री व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने की दिशा में भी कार्रवाई होती है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here