Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
Jammu Kashmir Encounter: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
Jammu Kashmir Encounter: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को कुलगाम जिले के लारू इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकियों को मार गिराया। लतीफ भट को संगठन का एकमात्र जीवित बचा कमांडर बताया जा रहा है। वह इस साल कुलगाम और अनंतनाग में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल था। इनमें अनंतनाग के लाल चौक में पुलिसकर्मियों की हत्या और कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या की वारदात भी शामिल है।

घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने शुरू की फायरिंग

सेना के अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को लारू इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान टीम संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंची, तभी छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी मारे गए।

5 दिन पहले CRPF जवानों पर की थी 30 राउंड फायरिंग

इस मुठभेड़ को 11 नवंबर को कुलगाम के नौपोरा अखरान में CRPF जवानों पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दिन बाइक सवार हमलावरों ने अखरान कैंप के पास नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को निशाना बनाया था। हमलावरों ने महज 15 सेकेंड के भीतर करीब 30 राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में CRPF की 46वीं बटालियन के तीन जवान घायल हो गए थे।

घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो एवं राकेश दास के रूप में हुई थी। गंभीर रूप से घायल जवानों को पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में एक जवान को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया था।

6 महीने में लश्कर के 4 कमांडर ढेर

जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीनों के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के चार कमांडरों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें लतीफ भट के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं।

  • 8 जुलाई 2026: शोपियां में जाकिर अहमद गनई मारा गया।

  • 4 सितंबर 2026: ऑपरेशन असधर में यासिर ढेर हुआ।

  • 30 सितंबर 2026: बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मूसा उर्फ आसिफ फौजी मारा गया।

  • 16 नवंबर 2026: कुलगाम के लारू में लतीफ भट समेत दो आतंकी मारे गए।

इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता जारी है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here