views
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना दीपका पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देसी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिलने पर दीपका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपका से दर्री की ओर शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा।
57 पौवा शराब और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 पौवा रोमियो देसी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विजय यादव (26 वर्ष), निवासी अयोध्यापुरी दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा
संदीप साहू (21 वर्ष), निवासी जेलगांव चौक, क्वार्टर नंबर 583, थाना दर्री, जिला कोरबा
