Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। टाइम टेबल जारी होने के बाद अब छात्र विषयवार परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।

CG Board 12th Time Table 2027: 12 मार्च से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। इसके बाद विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

तारीख विषय
12 मार्च हिंदी
15 मार्च राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र सहित अन्य विषय
17 मार्च संस्कृत
19 मार्च जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, भारतीय कला का इतिहास सहित अन्य विषय
24 मार्च समाजशास्त्र
29 मार्च गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, गृह विज्ञान सहित अन्य विषय
31 मार्च अंग्रेजी
3 अप्रैल इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
5 अप्रैल भूगोल और भौतिक शास्त्र
6 अप्रैल व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विभिन्न विषय
7 अप्रैल मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
8 अप्रैल मनोविज्ञान

CG Board 10th Time Table 2027: 13 मार्च से शुरू होगी दसवीं की परीक्षा

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च 2027 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है।

तारीख विषय
13 मार्च तृतीय भाषा – संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
16 मार्च अंग्रेजी
18 मार्च सामाजिक विज्ञान
20 मार्च विज्ञान
25 मार्च हिंदी
30 मार्च गणित
1 अप्रैल व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विभिन्न विषय
5 अप्रैल दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत तथा मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027 के प्रथम और द्वितीय वर्ष का कार्यक्रम भी जारी किया है।

प्रथम वर्ष की परीक्षा:

  • 12 मार्च – शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत
  • 15 मार्च – शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान
  • 17 मार्च – शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां
  • 19 मार्च – शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान

द्वितीय वर्ष की परीक्षा:

  • 13 मार्च – शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण
  • 16 मार्च – परीक्षण एवं मापन
  • 18 मार्च – स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास
  • 20 मार्च – निर्णायन एवं अधिशिक्षा

परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचना होगा

मंडल ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश और प्रश्नपत्र वितरण को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार:

  • सुबह 9:00 बजे – परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा।
  • सुबह 9:05 बजे – उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण होगा।
  • सुबह 9:10 बजे – प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
  • सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक – उत्तर लिखने का समय रहेगा।

अवकाश के दिन भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।

विद्यार्थी और अभिभावक कक्षा 10वीं, 12वीं तथा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

CG Board Exam 2027: महत्वपूर्ण तारीखें

  • 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू: 12 मार्च 2027
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त: 8 अप्रैल 2027
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू: 13 मार्च 2027
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त: 5 अप्रैल 2027
  • परीक्षा का समय: सुबह 9:00 से दोपहर 12:15 बजे तक

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here