Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
जिला जेल में कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; दो दिन पहले फरार हुए थे 4 कैदी
जिला जेल में कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; दो दिन पहले फरार हुए थे 4 कैदी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में जेल की दीवार फांदकर चार कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई थी। अब जेल में बंद एक कैदी सैय्यद अशफाक की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया कैदी

जानकारी के मुताबिक, मृतक कैदी सैय्यद अशफाक बिलासपुर के तिफरा स्थित यदु नंदर नगर का निवासी था। वह NDPS एक्ट के मामले में वर्ष 2023 से महासमुंद जिला जेल में बंद था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक को मौत की संभावित वजह बताया जा रहा है। फिलहाल कैदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

16 नवंबर को जेल की दीवार फांदकर फरार हुए थे 4 कैदी

दरअसल, महासमुंद जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद उस समय गहरा गया, जब 16 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे चार कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। फरार कैदियों में धरमवीर, लीलाधर और राजेन्द्र NDPS एक्ट के तहत आरोपी हैं, जबकि चौथा कैदी पंचराम चोरी के मामले में बंद था।

घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने फरार कैदियों की तलाश शुरू की थी। जानकारी के अनुसार, फरार चार आरोपियों में से एक को सरायपाली में पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा और कैदियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पहले चार कैदियों का जेल से फरार होना और अब एक बंदी की मौत ने जेल प्रशासन को सवालों के घेरे में ला दिया है।

फिलहाल सैय्यद अशफाक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। वहीं जेल से फरार हुए अन्य कैदियों की तलाश भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

Mahasamund Breaking News: जिला जेल में कैदी की मौत और फरार कैदियों की घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में है। मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here