Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग.....आने वाले कुछ घंटो में बड़े स्तर पर IAS और IPS अधिकारियों के तबादले की चर्चा,,,,ये हो सकते है वो...
कभी भी जारी हो सकती है सूची....

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों के भीतर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले की संभावना जताई जा रही है। सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, इस संभावित फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP/SSP) बदले जा सकते हैं।

 

बताया जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था के बेहतर समन्वय और सुशासन के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए यह कवायद कर सकती है। संभावित फेरबदल में कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पदों पर भेजे जाने की चर्चा है।

 

🔵 संभावित IPS फेरबदल

 

1. भोजराम पटेल (IPS 2013) – वर्तमान में मुंगेली SP हैं। इन्हें बिलासपुर का अगला SSP बनाए जाने की चर्चा है।

 

2. रजनेश सिंह (IPS 2012) – वर्तमान में बिलासपुर SSP हैं। इन्हें दुर्ग SSP की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

3. विजय अग्रवाल (IPS 2012) – वर्तमान में दुर्ग SSP हैं। इन्हें DIG, SEOIACB बनाए जाने की चर्चा है।

 

4. लक्ष्य शर्मा (IPS 2016) – वर्तमान में खैरागढ़ SP हैं। इन्हें मुंगेली SP बनाया जा सकता है।

 

5. राजनाला स्मृतक (IPS 2020) – वर्तमान में रायपुर DCP (क्राइम एवं साइबर) हैं। इन्हें खैरागढ़ SP की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

 

6. शलभ कुमार सिन्हा (IPS 2014) – वर्तमान में बस्तर SP हैं। इन्हें कोरबा SP बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

7. सिद्धार्थ तिवारी (IPS 2015) – वर्तमान में कोरबा SP हैं। इन्हें बस्तर SP की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

8. भावना गुप्ता (IPS 2014) – इन्हें सरगुजा का अगला SSP बनाए जाने की चर्चा है। इस पद पर वर्तमान में राजेश कुमार अग्रवाल (IPS 2012) पदस्थ हैं।

 

9. वेदव्रत सिरमौर (IPS) – वर्तमान में गरियाबंद SP हैं। इन्हें रायपुर ग्रामीण SP बनाया जा सकता है।

 

🔴 संभावित IAS फेरबदल

 

1. संबित मिश्रा (IAS 2018) – वर्तमान में रायपुर नगर निगम आयुक्त हैं। इन्हें दुर्ग कलेक्टर बनाए जाने की चर्चा है।

 

2. अभिजीत सिंह (IAS 2012) – वर्तमान में दुर्ग कलेक्टर हैं। इन्हें कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

3. जितेंद्र यादव (IAS 2019) – वर्तमान में राजनांदगांव कलेक्टर हैं। इन्हें रायगढ़ कलेक्टर बनाया जा सकता है।

 

4. मयंक चतुर्वेदी (IAS 2017) – वर्तमान में रायगढ़ कलेक्टर हैं। इन्हें जशपुर कलेक्टर बनाए जाने की चर्चा है।

 

5. रोहित व्यास (IAS 2017) – वर्तमान में जशपुर कलेक्टर हैं। इन्हें बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

6. डॉ. गौरव कुमार सिंह (IAS 2013) – वर्तमान में रायपुर कलेक्टर हैं। इन्हें जनसंपर्क आयुक्त (CPR) बनाए जाने की चर्चा है।

 

7. रायपुर कलेक्टर: रायपुर में किसी अन्य IAS अधिकारी की अप्रत्याशित नियुक्ति को लेकर भी चर्चा चल रही है। हालांकि, इस अधिकारी के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

 

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि संभावित फेरबदल में कई अन्य IAS और IPS अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। उनके नाम और नई पदस्थापना को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here