Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मार्ग पर अचानक दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने रोके वाहन; मोबाइल कैमरे में कैद हुआ नजारा
मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मार्ग पर अचानक दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने रोके वाहन; मोबाइल कैमरे में कैद हुआ नजारा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार शाम मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मुख्य मार्ग पर उस समय हलचल मच गई, जब सड़क पर अचानक एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों ने एहतियातन अपनी गाड़ियां रोक दीं। कुछ देर तक तेंदुआ सड़क पर विचरण करता रहा और फिर जंगल की ओर चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दिखा तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक, घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र की है। मंगलवार शाम इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने अचानक सड़क पर तेंदुए को घूमते देखा। वन्यजीव को सामने देखकर वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं। कुछ देर बाद तेंदुआ सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया।

राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया वीडियो

तेंदुए की सड़क पर मौजूदगी का नजारा राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के सचिव प्रेम ध्रुव ने भी वीडियो की पुष्टि की है। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

वन विभाग ने वाहन चालकों को किया सतर्क

घटना के बाद वन विभाग ने मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने वाहन चालकों से धीमी गति में वाहन चलाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

वन विभाग ने लोगों को वन्यजीवों के नजदीक जाने, उनका पीछा करने या उन्हें परेशान करने से बचने की हिदायत दी है। जंगल से गुजरने वाले इस मार्ग पर लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here