views
कोरबा शहर के नेहरू नगर निवासी व्यवसाई 67 वर्षीय अशोक अग्रवाल, 13 अक्टूबर 2025 को लापता हो गए थे। उनके अचानक और बिना बताए चले जाने से पूरे अग्रवाल परिवार ही नहीं सभी शुभचिंतकों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल था।
परिवारजनों ने उन्हें खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए और विभिन्न माध्यमों से खोजबीन जारी रखी। इस मुश्किल समय में कोरबा के नागरिक बंधुओं ने भी उनकी तलाश में भरपूर सहयोग दिया।
यह लंबी खोज अंततः बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को सुखद परिणाम लेकर आई। श्री अशोक अग्रवाल राजस्थान की प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम की नगरी में सकुशल पाए गए हैं। परिवार जनों ने उन्हें सकुशल पाकर चैन की साँस ली है और इस बड़ी विपदा के टलने पर ईश्वर का धन्यवाद किया है।परिवार के सदस्य फ्लाइट से रायपुर से दिल्ली और फिर वहां से सड़क मार्ग द्वारा खाटू श्याम की नगरी पहुंचे।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सहयोग और समर्थन देने के लिए अग्रवाल परिवार ने कोरबा के सभी नागरिक बंधुओं और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
