views
अंतिम नतीजा अध्यक्ष पद के लिए
गणेश कुलदीप को 292 मत मिले,
संजय जायसवाल को 273
शिव नारायण सोनी को 166 और
राकेश दुबे को 18 मत मिले वही 8 मत अवैध मिले
कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया 13 अप्रैल को मतगणना और परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुई। 12 अप्रैल को गहमा-गहमी भरे माहौल में मतदान के पश्चात मतगणना और परिणाम का समस्त मतदाताओं और नगरजनों को बेसब्री से इंतजार था। आज सुबह जैसे ही मतगणना प्रारंभ हुई और इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य से क्रमशः रुझान और परीणाम आने शुरू हुए तो विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। देर शाम अध्यक्ष का परिणाम घोषित हुआ जिसमें गणेश कुलदीप पर एक बार फिर अधिवक्ताओं ने भरोसा जताया। परिणाम की घोषणा पूर्ण होते ही सभी विजयी प्रत्याशियों ने रंग गुलाल उड़ाकर और फूल माला पहनाकर एक-दूसरे को बधाईयां दी तथा बधाईयां प्राप्त की।नव निर्वाचित कार्यकारिणी में :- अध्यक्ष गणेश कुलदीप, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सचिव सुनील यादव, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, कार्यकारिणी शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, वरुण राही ने विजय हासिल की। पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी, सुनिता पिल्ले हैं।
