Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा प्रवास: एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे वन मंत्री केदार कश्यप
सौजन्य मुलाक़ात....

कोरबा: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप अपने कोरबा प्रवास के दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान एमआईसी (MIC) सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हितानंद अग्रवाल के निज निवास निहारिका पहुँचे, यहाँ उन्होंने श्री अग्रवाल और उनके बड़े भाई दिव्यानंद अग्रवाल सहित परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना |

 

इस दौरान वन मंत्री ने हितानंद अग्रवाल के पारिवारिक सदस्यों से बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत की। पारिवारिक मुलाकात के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने वहाँ उपस्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस अनौपचारिक बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों, क्षेत्र के विकास और विभिन्न स्थानीय विषयों पर सकारात्मक एवं आत्मीय संवाद हुआ।मुलाकात के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here