205
views
views
कारोबारी को गोली मारने ट्रांसपोर्टर ने दी थी सुपारी, जानिए पूरा मामला…
कारोबारी को गोली मारने ट्रांसपोर्टर ने दी थी सुपारी, जानिए पूरा मामला…
रायपुर. राजधानी के लाभांडी में सेनेटरी कारोबारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सुपारी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी शूटर अमन शर्मा और सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.
हाल ही में सेनेटरी कारोबारी संदीप कुमार जैन को गोली मारने की घटना हुई थी. इस मामले में सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को पुलिस ने सुंदरगढ़ ओड़िशा से गिरफ्तार कर उसे रायपुर लाया. गिरफ्तार संतोष सिंह ने शूटर अमन शर्मा को सेनेटरी कारोबारी संदीप कुमार जैन से 50 लाख रुपए की वसूली करने के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी दी थी.
