views
कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुरियाडांड में एक वृद्ध महिला की लोनर हाथी के हमले से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगलों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पतुरियाडांड की निवासी सुखमत बाई 70 वर्ष सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जंगल में डोरी बिनने गई थी। इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे एक लोनर हाथी ने अचानक हमला कर वृद्धा को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार लोनर हाथी ने दो दिन पूर्व सरगुजा वनमंडल से कटघोरा वन मंडल के केंदई क्षेत्र में प्रवेश किया। हाथी अकेले विचरण कर रहा है और उसकी गतिविधियों पर विभाग की निगरानी बनी होने के बाद भी यह घटना हो गई। जानकारी मिलते ही केंदई वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंचा।
