Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेक... तत्काल प्रभाव से आदेश हुआ जारी..सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह मोहला-मानपुर स्थानांतरित, कोरबा की जिम्मेदारी संभालेंगे रवि शंकर यादव
अभी अभी

छत्तीसगढ़ शासन ने आबकारी विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसी क्रम में कोरबा में पदस्थ सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह को स्थानांतरित कर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजा गया है। वहीं उनकी जगह रवि शंकर यादव को कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से किया गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे।

कोरबा जिले में आबकारी विभाग की कमान अब रवि शंकर यादव के हाथों में होगी, जबकि आशा सिंह मोहला-मानपुर में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगी। विभागीय हलकों में इस प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here