95
views
views
और बड़े हादसे के इंतजार में है प्रबंधन.....
कोरबा। S E C L की कुसमुण्डा खदान में ट्रेलर की टक्कर से वाहन चालक नरेश केंवट की मौत हो गई। हादसा 3 नंबर बैरियर के पास हुआ। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी कुसमुंडा प्रबंधन होश में नहीं आ रहा है पिछले 2 दिनों में 2 की मौत ने यहाँ के कर्मचारियों क़ो आक्रोषित कर दिया है जिसका नतीजा है की कोयला उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है अब देखना होगा की कर्मचारियों का ये गुस्सा क्या रंग लाता है।
