Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
22 हजार डाकमत पत्र नहीं पहुंचे आयोग तो गए कहां?:पूर्व CM रमन सिंह ने उठाए सवाल; ट्वीट कर कहा- ये चुनाव प्रक्रिया में चूक
22 हजार डाकमत पत्र नहीं पहुंचे आयोग तो गए कहां?:पूर्व CM रमन सिंह ने उठाए सवाल; ट्वीट कर कहा- ये चुनाव प्रक्रिया में चूक

22 हजार डाकमत पत्र नहीं पहुंचे आयोग तो गए कहां?:पूर्व CM रमन सिंह ने उठाए सवाल; ट्वीट कर कहा- ये चुनाव प्रक्रिया में चूक

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। इससे पहले चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने वाले कर्मचारियों के मतदान न करने को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने सवाल उठाए हैं। क्योंकि ऐसे कर्मचारी 22 हजार से ज्यादा हैं। रमन ने CEO छत्तीसगढ़ को टैग कर ट्वीट किया है और इसे निर्वाचन प्रक्रिया में चूक बताया है।

उन्होंने लिखा- मतदान ड्यूटी में शामिल होने के बाद नाम हटवाने वाले कई कर्मचारी मतदान नहीं कर पाए हैं। इन अधिकारी-कर्मचारियों के लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान पर फैसला लेने का निवेदन करता हूं। इस ट्वीट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। ट्वीट के बाद आयोग के अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा करने की बात कह रहे हैं।

डॉ रमन सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी टैग करते हुए ट्वीट किया।
डॉ रमन सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी टैग करते हुए ट्वीट किया।

पहले चरण में 17 हजार से ज्यादा डाक मत जमा हुए

आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण के चुनाव में 5300 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रों में 25 हजार 420 अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी करने के लिए चयनित किया गया था। इनमें से 21 हजार 216 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। 4 हजार 204 लोगों को रिजर्व में रखा गया था। पहले चरण में 17 हजार 234 अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मत पत्र समय पर जमा किया।

22 हजार से ज्यादा डाक मतपत्र जमा नहीं हुए

दूसरे चरण के मतदान के दौरान 18 हजार 833 मतदान केंद्र बने थे। इस चरण में 90 हजार 272 अधिकारी-कर्मचारी चयनित किए गए थे। इनमें से 75 हजार 332 की ड्यूटी लगी थी। 14 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया। इनमें से तय समय तक 71 हजार 427 लोगों ने डाक मत पत्र जमा किया है। बाकी लोगों का डाक मत पत्र अभी तक आयोग के पास नहीं पहुंचा है। इनकी संख्या 22 हजार से ज्यादा है।

बीजेपी नेताओं के अनुसार मतदान ना कर पाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या आयोग के आंकड़ों से ज्यादा है। क्योंकि इसमें उन लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया है, जिन्होंने किसी कारणवश अपना नाम ड्यूटी से हटवा लिया था।

कोरबा जिले में डाक मत पत्र से मतदान करता सरकारी कर्मचारी।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here