Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
देर रात हुआ सेक्स रैकेट का भांडाफोड, व्हाट्सएप पर चल रहा था गंदाकाम, पुलिस ने 4 को पकड़ा
कौन है गोलू...

जिले में व्हाट्सएप के जरिए संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भांडाफोड किया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान एक रिहायशी मकान में दबिश देकर पुलिस ने तीन युवतियों और एक दलाल को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई देर रात की बताई जा रही है।

 

कॉम्बिंग गश्त में हुआ खुलासा

पुलिस टीम नियमित कॉम्बिंग गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में रेड की गई। अंदर का नजारा साफ था। पुलिस को देहव्यापार से जुड़ी गतिविधियों के संकेत मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

 

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था पूरा नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी दलाल ग्राहकों की मांग के अनुसार युवतियों को बुलाता था। सौदा WhatsApp पर तय होता था। फोटो भेजकर रेट और डिमांड फाइनल की जाती थी। इसके बाद देहव्यापार कराया जाता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है।

 

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार दलाल की पहचान गोलू लहरे (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से इस नेटवर्क को चला रहा था। पकड़ी गई युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस का आधिकारिक बयान

कॉम्बिंग गश्त के दौरान सूचना मिली थी। मौके से एक दलाल और तीन युवतियों को पकड़ा गया है। WhatsApp के जरिए देहव्यापार संचालित होने के सबूत मिले हैं। आगे की जांच जारी है।”

 

   पुलिस अधिकारी, कबीरधाम

 

आगे क्या कार्रवाई

पुलिस आरोपी के डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। अन्य ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here