Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेकिंग...24 घंटे में दूसरे किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास...कोरबा में धान खरीदी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
किसान की हालत को देखते हुए सिम्स किया गया रिफर

कोरबा जिले में धान खरीदी को लेकर बढ़ती अव्यवस्थाओं के बीच एक और किसान द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना सामने आई है। हरदीबाजार क्षेत्र में 60 वर्षीय किसान ने जहर सेवन कर खुदकुशी की कोशिश की, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम झांझ निवासी किसान बैसाखू मरकाम ने हरदीबाजार तहसील परिसर के सामने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में हरदीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

बताया जा रहा है कि किसान धान खरीदी प्रक्रिया में आ रही लगातार समस्याओं और अनियमितताओं से मानसिक रूप से परेशान था। इस घटना के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है।

 

आपको बता दे कि इससे ठीक 24 घंटे पहले हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम कोरबी निवासी किसान सुमेर सिंह गोंड ने भी जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस मामले में मौके पर कोरबा सांसद भी पहुंची थीं और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए प्रशासनिक व्यवस्था और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

 

धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रशासन और शासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों की बढ़ती परेशानी को लेकर अब स्थिति और भी संवेदनशील होती जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here