469
views
views
कोतवाली थाने के....
दुर्ग। पुलिस और कोर्ट के स्टाफ के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी (37) ने 23 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना में वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। गंभीर हालत में रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती शबाना ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
