Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग...स्पंज प्लांट में ब्लास्ट, हादसे में 6 मजदूरों की मौत 4 की हालत गंभीर, घटना के बाद मचा हड़कंप, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी
प्रशासन की टीम मौके पर

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बकुलाही इलाके में एक स्पंज आयरन प्लांट में विस्फोट में 6 मजदूरों की मरने की खबर सामने आर ही है। वहीं विस्फोट के बाद मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं इस भीषण हादसे में 4 लोगोें को गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर राहत बचाकर कार्य में जुट गयी है।

 

जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा भाटापारा थाना क्षेत्र में आज सुबह घटित हुआ। बताया जा रहा है कि स्पंज आयरन प्लांट में सुबह के वक्त रोज की तरह लोग अपने काम पर पहुंचे थे। तभी प्लांट के एक हिस्से में विस्फोट हो गया। इससे प्लांट की एक इकाई को भारी नुकसान पहुंचा है और घटनास्थल पर मलबे का ढेर लग गया है। इस तेज विस्फोट में 6 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं आधा दर्जन के करीब लोगों को गंभीर चोटे आई है। आशंका जतायी जा रही है कि विस्फोट के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आकर दबे हो सकते है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here