Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
भाजपा की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त, कोरबा की रितु चौरसिया प्रदेश मंत्री बनी,
ऋतू कों बधाई देने वालो की लगी भीड़

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिले के लिए गर्व का क्षण आया है। कोरबा की रितु चौरसिया को पार्टी में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील कार्यशैली और जनसंपर्क के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है।

 

बता दे की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।

 

इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here