Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा में दशहरे की रात खूनी वारदात! रावण दहन के बीच मुड़ापार बाजार में चाकूबाजी, युवक की मौत
नहीं हो पाई मृतक की पहचान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरे की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जब शहर में रावण दहन और दशहरे का उत्सव मनाया जा रहा था, उसी दौरान मूड़ापार बाजार में चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी के दौरान मृतक के पेट पर कई बार चाकू से वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान

इस वारदात में सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस अब तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। मृतक कौन था और वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ ही चाकूबाजी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

दशहरे जैसे पर्व के बीच हुई इस खूनी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here