Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
इस वक़्त की बड़ी खबर,,,,महादेव ऐप के मालिक रवि उप्पल की गिरफ्तारी की पुष्टि, जल्द आएगा भारत
महादेव ऐप के मालिक रवि उप्पल की गिरफ्तारी की पुष्टि, जल्द आएगा भारत

महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी कामयाबी मिली है। दुबई पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों में से एक – रवि उप्‍पल को अरेस्ट किया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, उप्‍पल की गिरफ्तारी ईडी की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के चलते हुई। दुबई के अधिकारियों ने भारत को खबर कर दी है, वे रवि के प्रत्यर्पण के लिए तैयार हैं। महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भी जल्‍द UAE में दबोचा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद उसे भी भारत को हैंडओवर किया जाएगा। ईडी ने रायपुर की स्‍पेशल कोर्ट से इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लिया। उसके बाद, अक्‍टूबर में इन दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।

 

उप्पल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच ईडी के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ मुंबई पुलिस भी कर रही है। बाद में ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया। ईडी ने आरोप पत्र में अदालत को बताया था कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश- वानुअतु का पासपोर्ट लिया है। हालांकि, उसने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। ईडी के अनुसार उप्पल की आमदनी आपराधिक है। इसके साथ वह करोड़ों रुपये छिपाने में भी शामिल है।

 

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here