Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कटघोरा के मुरली होटल और शारदा स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई: सांभर का सैंपल जांच के लिए भेजा, प्रतिष्ठान बंद रखने का नोटिस जारी
कटघोरा के मुरली होटल और शारदा स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई: सांभर का सैंपल जांच के लिए भेजा, प्रतिष्ठान बंद रखने का नोटिस जारी

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में होटल के सांभर में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने कटघोरा स्थित मुरली होटल और शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मुरली होटल के सांभर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, मुरली होटल में परोसे गए सांभर में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और होटल की स्वच्छता को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण में मिली गंदगी, FSSAI के नियमों का पालन नहीं

खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई।

खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया है।

सांभर का सैंपल लैब भेजा, रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

निरीक्षण के दौरान शिकायत के आधार पर सांभर का नमूना लिया गया है। इसे खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही सांभर की गुणवत्ता और उसमें मिलावट या अन्य किसी तरह की गड़बड़ी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

होटल और मिठाई कारोबारियों में हलचल

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद कटघोरा के होटल और मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई है। विभाग का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखना और आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

अब सभी की नजरें सांभर की लैब रिपोर्ट और खाद्य विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here