views
कोरबा जिले के कटघोरा स्थित मुरली होटल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल में परोसे गए सांभर में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया। ग्राहकों द्वारा होटल कर्मचारियों को दिखाए जाने पर स्टाफ ने भी कीड़ा होने की बात स्वीकार की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले NTPC स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-बड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों में परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद ग्राहक खाना छोड़कर होटल से बाहर निकल गए। वहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।
अब देखना होगा कि खाद्य विभाग मुरली होटल के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
