Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा में बाघ की आहट से दहशत! जंगल में मिले पंजों के निशान, घर के दरवाजे पर निकला जहरीला सांप
कोरबा में बाघ की आहट से दहशत! जंगल में मिले पंजों के निशान, घर के दरवाजे पर निकला जहरीला सांप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल में पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इन्हें बाघ के पगमार्क होने का दावा किया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी घटना में सुभाष ब्लॉक कॉलोनी स्थित एक घर के मुख्य दरवाजे पर जहरीला अहिराज सांप मिलने से परिवार के लोग घबरा गए।

जंगल में मिले पंजों के निशान, बाघ होने का दावा

जानकारी के मुताबिक, कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल में ग्रामीणों को सुबह जमीन पर बड़े पंजों जैसे निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि ये किसी बाघ के पदचिह्न हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निशानों का निरीक्षण शुरू किया। हालांकि, विभाग ने अभी तक इनके बाघ के पगमार्क होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक्सपर्ट टीम कर रही निशानों की जांच

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विशेषज्ञ टीम पंजों के निशानों की लंबाई, चौड़ाई और अन्य विशेषताओं के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ये निशान बाघ के हैं या किसी अन्य बड़े वन्यजीव के।

गांवों में मुनादी, जंगल नहीं जाने की अपील

संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया है। लोगों को फिलहाल अकेले जंगल की ओर नहीं जाने और मवेशियों को जंगल में चराने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है।

गौरतलब है कि कोरबा के जंगलों में हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में वन्यजीव को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घर के दरवाजे पर मिला जहरीला अहिराज सांप

इधर, कोरबा के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में बुधवार रात एक घर के मुख्य दरवाजे पर अहिराज सांप मिलने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। वीर सिंह के परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें दरवाजे के पास कुछ हलचल महसूस हुई।

परिवार ने टॉर्च जलाकर देखा तो काले-पीले रंग की धारियों वाला सांप कुंडली मारकर बैठा था। सांप को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल घर के अंदर चले गए।

स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा सांप

परिवार ने इसकी सूचना स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।

कोरबा में एक ओर जंगल में संदिग्ध वन्यजीव के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीण सतर्क हैं, तो दूसरी ओर रिहायशी इलाके में जहरीले सांप की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here