views
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।
इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। सत्र की घोषणा के बाद अब विधानसभा की कार्यवाही को लेकर तैयारियां शुरू होंगी।
चार दिनों तक चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
जारी सूचना के अनुसार, शीतकालीन सत्र 14, 15, 16 और 17 दिसंबर को आयोजित होगा। इन चार दिनों में सदन की चार बैठकें होंगी। सत्र के दौरान राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण वित्तीय और अन्य शासकीय विषयों पर कार्यवाही की जाएगी।
सरकार के कामकाज और महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहेगी नजर
शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में वित्तीय कार्यों के अलावा विभिन्न शासकीय कार्य भी रखे जाएंगे। विपक्ष की ओर से भी जनहित, विकास कार्यों और प्रदेश से जुड़े मुद्दे उठाए जाने की संभावना है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि चार दिवसीय सत्र में कौन-कौन से महत्वपूर्ण विषय सदन में चर्चा के लिए आते हैं।
