253
views
views
घायल का कोरबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
हरदीबाजार। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के सिल्ली-बोइदा मार्ग पर उतरदा स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान ग्राम सिरली निवासी नयन पटेल, पिता बीरबल पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नयन अपनी पड़ोसी छोटी बहन को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उतरदा स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में नयन पटेल की मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक घायल हो गया।घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, कोरबा में भर्ती कराया गया है। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और हादसे के कारणों का पता लगाया जाना बाकी है।
