Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
Korba Road Accident: बालको कॉफी प्वाइंट मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 3 युवक घायल; एक की हालत गंभीर
Korba Road Accident: बालको कॉफी प्वाइंट मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 3 युवक घायल; एक की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉफी प्वाइंट मुख्य मार्ग पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

वन विभाग बैरियर के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बालको वन विभाग बैरियर से कुछ दूरी पर कॉफी प्वाइंट की ओर से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में ये तीन युवक हुए घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. कृष्णा सिंह (18 वर्ष), पिता रविन्द्र सिंह।

  2. विशाल सिंह (21 वर्ष), पिता जयपाल सिंह।

  3. अभिषेक सिंह (24 वर्ष)।

बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में वाहन चालक पुर्नेश ग्वेल और आरक्षक क्रमांक 205 अभिषेक लकड़ा शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बालको पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और दोनों बाइकों की भिड़ंत की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here