Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेकिंग....रायपुर आते ही गोली मार देंगे,बचने की कोशिश बेकार होगी,,सोशल मिडिया पर मिली धमकी का मामला एसपी ऑफिस पहुँचा..
चुनावी रण में मौत की धमकी

कोरबा। युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कोरबा में सनसनी फैल गई है। ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अदनान मेमन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायत के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी अदनान मेमन इन दिनों युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव में सक्रिय हैं और चुनावी कार्यक्रमों के सिलसिले में लगातार रायपुर आना-जाना कर रहे हैं। इसी दौरान उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित आईडी “4oong.7” से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई।आवेदन में आरोप है कि धमकी देने वाले ने लिखा कि “रायपुर पहुंचते ही गोली मार देंगे, बचने की कोशिश भी बेकार होगी।” इस कथित धमकी के बाद अदनान मेमन ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल सुरक्षा और आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट, धमकी भरे कमेंट और संबंधित प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। आवेदन में दावा किया गया है कि संबंधित प्राइवेट प्रोफाइल पर “Sohan Chandravanshi” नाम प्रदर्शित हो रहा है। पुलिस से इस आईडी के संचालक की पहचान कर मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

 

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित इंस्टाग्राम अकाउंट किसके द्वारा संचालित किया जा रहा था और धमकी किस परिस्थिति में दी गई।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here