views
कोरबा। ओजोन न्यूरो सेंटर, कोरबा में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्वांचल विकास समिति, कोरबा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य जांच भी कराई और रक्तदान के महत्व को समझते हुए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर में पूर्वांचल विकास समिति के केंद्रीय बॉडी अध्यक्ष आर.ए. पाण्डेय, अशोक तिवारी, विनय राय, बीएन सिंह, कमलेश यादव, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सुमन सिंह,गोपाल नारायण सिंह,वेद यादव,सुरेंद्र शर्मा,दीपक ठाकुर, विवेक सिंह, धरम तिवारी,सोनू पाण्डेय, राहुल सिंह, अंबुज शर्मा, मनोज सिंह, इकाई अध्यक्ष नीलेश शर्मा और विजय दुबे, राकेश मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
