169
views
views
आज होगा अंतिम संस्कार
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं उत्सव फोम के संचालक राजकुमार ऐरन का 17 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से व्यापारिक जगत एवं समाज में शोक की लहर है।
श्री ऐरन अपनी सौम्य एवं मिलनसार छवि के लिए जाने जाते थे। व्यापार के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 4 बजे उनके निवास स्थान (डी.डी.एम. रोड, विवेकानंद मार्ग) से मुक्तिधाम मोतीसागरपारा के लिए प्रस्थान करेगी।
