Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
सरकार बदलते ही एक्शन में एसपी जाम लगा रहे वाहनों पर डंडे बरसाए
सरकार बदलते ही एक्शन में एसपी जाम लगा रहे वाहनों पर डंडे बरसाए

सरकार बदलते ही एक्शन में एसपी जाम लगा रहे वाहनों पर डंडे बरसाए

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार व सरकार बदलते ही प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारी एक्शन में आने लगे हैं। कड़े तेवर के लिए पहचाने जाने वाले कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला भी बुधवार की सुबह तब एक्शन में दिखें, जब वे कटघोरा थाना में समीक्षा बैठक लेने विभागीय वाहन में जा रहे थे। बालको नगर के परसाभाठा बाजार के पास सड़क (रिंग रोड) पर भारी वाहनों की वजह से जाम लगा था। सड़क के दोनों दिशाओं में भारी वाहनों की लंबी कतार मिली।

स्कूल बसें व अन्य चार पहिया वाहन जाम में फंसे हुए थे। उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि कई घंटे से जाम लगा है, जहां से मुश्किल से दोपहिया वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। जाम की वजह कुछ वाहनों चालकों की मनमानी बताई गई। फिर क्या था एसपी जितेंद्र शुक्ला पुलिस का डंडा लेकर सड़क पर उतरे और ऐसे वाहनों तक जाने लगे जिनके कारण जाम लगा था। उनके पीछे-पीछे बालको के गार्ड दौड़े। आगे पहुंचने पर बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों को देखते ही एसपी शुक्ला के तेवर सख्त हो गए, उन्होंने वाहनों पर लाठी बरसा दी। ऐसे वाहनों की जब्ती व कार्रवाई कराई गई। वहीं वे सड़क पर अव्यवस्था के लिए बालको प्रबंधन पर भी भड़के। मौके पर किसी अधिकारी के नहीं होने पर उन्होंने फोन लगाकर बालको प्रबंधन को जमकर फटकारते हुए व्यवस्था सुधारने की नसीहत दे डाली। इसके बाद बालको थाना की पुलिस टीम व बालको के सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। एसपी शुक्ला के सख्त तेवर से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने जनता के लिए अपनी प्राथमिकता बताई थी। जिसमें उन्होंने सड़क पर भारी वाहनों के बेतरतीब ढंग से चलने और खड़े रहने के कारण लगने वाले जाम व राखड़ परिवहन की वजह से लोगों को समस्या होने का जिक्र करते हुए आगे उसे गंभीरता और प्राथमिकता से लेकर व्यवस्था सुधारने कहा था। चंद घंटे बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला के एक्शन को उक्त बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

बालकोनगर की सड़क पर हर दिन जाम की समस्या भारी वाहनों से राखड़ ट्रांसपोर्टिंग शुरू होने के बाद करीब 3 साल से बालकोनगर के बीच से गुजरी सड़क (रिंग रोड) पर हर दिन जाम की समस्या निर्मित होती है। इस कारण कई बार स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया है। अफसरों के लिखित आश्वासन के बाद भी राहत नहीं मिली। वहीं एसपी जितेंद्र शुक्ला द्वारा कुछ दिन पहले आवाजाही के दौरान सड़क पर जाम देखकर स्वत: संज्ञान लेते हुए बालको प्रबंधन को भी चेतावनी दी थी।

भारी वाहनों के कारण जाम पुलिस के मुताबिक बालकोनगर के बीच से रिंग रोड गुजरे होने की वजह से भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है। उरगा से कुसमुंडा की ओर जाने वाले खाली मालवाहक भी रिंग रोड से होकर जा रहे हैं इस कारण पहले से दबाव बढ़ा है। कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों के ज्यादा संख्या में पहुंचने के बाद चालक सड़क पर वाहन खड़ी कर देते हैं जिस कारण जाम लगने लग जाता है। इसी कारण कंपनी प्रबंधन को यातायात व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here