108
views
views
अधिकारी के बेटे की डैम में मौत
अधिकारी के बेटे की डैम में मौत
रायगढ़। जिले के टीपाखोल डैम में डूब गए युवक की लाश रविवार को बरामद हो गई है। मृतक शेखर शर्मा (25) जेपीएल कंपनी के AGM अजय शर्मा का बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र में स्थित JPL कंपनी के AGM अजय शर्मा का बेटा शेखर शर्मा पंजाब के चंडीगढ़ में जॉब करता था। परिजनों को बिना बताए वो शनिवार को रायगढ़ पहुंचा और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने टीपाखोल चला गया। यहां शाम करीब साढ़े 5 बजे नहाने के दौरान शेखर गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्त उसे बचाने के बजाय मौके से भागने लगे।
