Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
राजीव गांधी की 79वीं जयंती:सोनिया-प्रियंका ने वीर भूमि पहुंचकर श्रद्धांजलि दी; राहुल बोले- पापा, आपके निशान मेरा रास्ता हैं

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

वहीं, राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख में हैं। उन्होंने पैंगोंग त्सो झील के किनारे पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। राहुल ने एक पोस्ट में कहा- पापा, आपके निशान मेरा रास्ता हैं। बता दें, कांग्रेस राजीव का जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।

देखिए राजीव गांधी की जयंती की तस्वीरें...

सोनिया गांधी ने दिल्ली में राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोनिया गांधी ने दिल्ली में राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी को फूल अर्पित किए।
प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी को फूल अर्पित किए।
राहुल ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।
राहुल ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।
पैंगोंग त्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये जगह राजीव को पसंद थी।
पैंगोंग त्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये जगह राजीव को पसंद थी।

पिता को याद कर भावुक हुए राहुल
इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here