views
मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा, सकुशल किया गया बरामद…
नवजात शिशु को चोरी कर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था चोरी करने वाली महिला का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें बच्चों को एक महिला ले जाते हुई दिखाई दी थी,
4 माह का नवजात बच्चा को आरोपी महिला के साथ कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी चोटिया के समीप एक गांव में बरामद कर लिया गया। जिस समय बच्चे तक पुलिस टीम पहुंची उसे समय तक बच्चे को पानी पिला पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है। जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। बच्चा चुराने वाली महिला का पूरा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था जिसके आधार पर पुलिस अंततः बच्चा चुराने वाली महिला तक पहुंच ही गई।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक आज नवजात बच्चे के साथ आरोपी महिला को चोटिया के पास पकड़ा गया है जिसे कोरबा लाया जा रहा है महिला कौन है बच्चे को कहां ले जा रही थी फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है अब आरोपी महिला के कोरबा आने पर ही उसकी नियत या संबंधित गिरोह का खुलासा हो सकता है l
