Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बुलडोजर की सलामी:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाए फूल, साव बोले- भाजपा आएगी,अपराधियों पर बुलडोजर चलाएगी
बुलडोजर की सलामी:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाए फूल, साव बोले- भाजपा आएगी,अपराधियों पर बुलडोजर चलाएगी

बुलडोजर की सलामी:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाए फूल, साव बोले- भाजपा आएगी,अपराधियों पर बुलडोजर चलाएगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भाजपा का अध्यक्ष बने एक साल पूरा हो चुका है। हिंदू वादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जरा हटके अंदाज में बधाई दे दी। कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच गए। वहां बुलडोजर से ही साव पर फूल बरसाकर साव का स्वागत किया।

 

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

दरअसल पिछले कुछ महीनों से साव बुलडोजर पॉलिटिक्स पर खुलकर बोलते दिखे हैं। यूपी और MP में भाजपा सरकारों ने क्रिमिनल्स के मकानों, दुकानों को अवैध बताकर बुलडोजर चलाया था। यूपी के चर्चित विकास दुबे एंकाउंटर के बाद ये बुलडोजर वाली कार्रवाई चर्चा में आई। इसपर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी कहते दिखे हैं कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो उसी तरह से बुलडोजर यहां चलेंगे।

बुलडोजर से साव का स्वागत करने वाले छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हमारी उम्मीदें भाजपा पर टिकी हुई है। बुलडोजर पूरे प्रदेश में त्वरित न्याय के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।हम अरुण साव को छत्तीसगढ़ के बुलडोजर वाले बाबा के रूप में देखते हैं।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here