110
views
views
कोरबा जिले के धोबघाट पटेल पारा में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल
भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया हमला:गंभीर रूप से घायल चाचा जिला अस्पताल में भर्ती, लड़ाई में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा
कोरबा जिले के धोबघाट पटेल पारा में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा को जटगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जटगा चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, धोबघाट पटेल पारा में रहने वाले 19 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल का विवाद गांव में ही रहने वाले उसके दोस्तों से हो गया। इसके बाद उसका चाचा 36 वर्षीय बनवारी लाल पटेल बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा, लेकिन उसके भतीजे पुरुषोत्तम ने ही चाचा बनवारी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। लहूलुहान चाचा जमीन पर गिर पड़ा। इधर आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
