367
views
views
दर्री csp का हुआ तबादला
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का व्यापक प्रशासनिक तबादला आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग (ग्रेड पे 8700) के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
