Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
अब फिर कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, CM से की शिकायत, हाईकमान को विवाद बढ़ने का सताने लगा डर
आखिर ऐसा क्यों हो रहा हैँ

छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। लेकिन इसी राज्योत्सव के दौरान बेमेतरा जिले के कलेक्टर को हटाने की मांग बीजेपी नेताओें ने बुलंद कर दी है। आरोप है कि राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बीजेपी नेताओं को पीछे बैठने की बात कहते हुए फटकार लगा दी थी। इस बात से नाराज बीजेपी विधायक दीपेश साहू और समर्थकों ने कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर अड़ गये है। उधर इस घटना के बाद अब हाईकमान को कलेक्टर से हुआ ये विवाद बढ़ने का डर सताने लगा है।छत्तीसगढ़ में ब्यूरोक्रेसी और रोजनेताओं के बीच टकराहट खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। पर्वू गृहमंत्री ननकीराम कंवर का कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर राजधानी में हुआ बवाल अभी शांत ही हुआ था, बेमेतरा में नये विवाद ने जन्म ले लिया है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित राज्योत्सव का पहला ही दिन विवादों से घिरा रहा। विवाद की वजह राज्योत्सव स्थल पर बैठक व्यवस्था रही। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए नगर पालिका के पार्षद मंच के सामने ही सोफा पर बैठे हुए थे।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here