Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म, अब ठंड की बारी; रायपुर में आंशिक बादल, उत्तर के जिलों में गिरेगा पारा
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म, अब ठंड की बारी; रायपुर में आंशिक बादल, उत्तर के जिलों में गिरेगा पारा

रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के बाद बारिश का दौर लगभग थम गया है। अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सरगुजा संभाग समेत उत्तरी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

CG Weather Today: अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। सोमवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अब बारिश की गतिविधियां काफी कमजोर पड़ गई हैं। अगले 24 घंटे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने और बारिश की गतिविधियां थमने से आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। फिलहाल राजधानी में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

जगदलपुर में सबसे अधिक और सबसे कम तापमान दर्ज

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी जगदलपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

23 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गरियाबंद में सबसे अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

CG Weather: इन जिलों में कितना रहा न्यूनतम तापमान?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों और जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया—

  • गरियाबंद – 20.5 डिग्री
  • रायपुर – 20.4 डिग्री
  • बालोद और बलरामपुर – 20.1 डिग्री
  • बिलासपुर – 20.0 डिग्री
  • कोरबा – 19.8 डिग्री
  • राजनांदगांव और सूरजपुर – 19.5 डिग्री
  • कबीरधाम – 19.3 डिग्री
  • पेमेतरा – 19.0 डिग्री
  • मुंगेली – 18.6 डिग्री
  • दुर्ग – 18.2 डिग्री
  • सक्ती और सरगुजा – 18.0 डिग्री
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 17.8 डिग्री
  • बस्तर – 16.6 डिग्री

उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, मध्य और दक्षिण में मौसम रहेगा स्थिर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।

वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के बाद अब ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने वाला है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here