Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
मां समेत दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; गांव में मचा हड़कंप
Baloda Bazar News: मां समेत दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; गांव में मचा हड़कंप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

मां और दो बच्चों की हुई मौत

मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उनके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच में जुटी टीम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here