Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने मंच पर लगाए ठुमके, मंत्री दयाल दास बघेल देखते रह गए; सोशल मीडिया पर Video वायरल
भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने मंच पर लगाए ठुमके, मंत्री दयाल दास बघेल देखते रह गए; सोशल मीडिया पर Video वायरल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक मंच पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल और भाजपा के कई नेता भी मंच पर मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम का है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे। वहीं कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल और साजा विधायक ईश्वर साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंच पर दिखा विधायक का डांस

कार्यक्रम का आयोजन आत्मानंद स्कूल मारो में किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव वहां से रवाना हो गए। इसके बाद उसी मंच पर विधायक ईश्वर साहू डांस करते नजर आए।

इस दौरान मंत्री दयाल दास बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू सहित पार्टी के अन्य नेता भी मंच पर मौजूद थे। सभी विधायक के डांस को देखते और उसका आनंद लेते दिखाई दिए। विधायक के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शायरी और खास अंदाज को लेकर भी रहते हैं चर्चा में

विधायक ईश्वर साहू सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने अलग अंदाज और शायरी के लिए भी जाने जाते हैं। इससे पहले 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर लगे पोस्टर में अपनी तस्वीर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।

उस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें फोटो लगाने का कॉल भी नहीं मालूम है। अब मारो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके डांस का वीडियो सामने आने के बाद विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here