Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
रायगढ़ में नितिन नवीन का दौरा रद्द, कम विजिबिलिटी के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान
रायगढ़ में नितिन नवीन का दौरा रद्द, कम विजिबिलिटी के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंचना था, लेकिन कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के कारण उनका विमान जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। इसके चलते उनका दौरा निरस्त कर दिया गया।

कम विजिबिलिटी के कारण नहीं उतर सका विमान

जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन को धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना था। इसके लिए उनका रायगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित था। हालांकि, मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान को जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद उनका छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया।

CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी होंगी शामिल

नितिन नवीन का दौरा रद्द होने के बाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगी। धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

जनजातीय गौरव दिवस के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी के कार्यक्रम पर टिकी हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here